फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन मामले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: अर्चना पांडेय

Wed, 09 Jan 2019 10:53 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
राज्यमंत्री अर्चना पांडेय
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की आबकारी एवं खनन राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने मंगलवार को कहा कि यदि प्रदेश में किसी भी स्थान पर तय से अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खनन मामले में कार्रवाई को सही बताया और कहा कि माफियाओं के खिलाफ सरकार ने अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन


दोषी अधिकारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा। राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में प्रेसवार्ता कर रही थीं। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी खनन मामले में दोषी हैं, उनकी जांच सीबीआई कर रही है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो अधिकारी है या नेता। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों से जनता लाभान्वित हो रही है। कानून व्यवस्था दुरुस्त होने से व्यापारी भी अमन-चैन से हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों के मकान की समस्या का समाधान हुआ। कहा कि विपक्ष के लोग भाजपा को मिले जनसमर्थन से घबराकर आरोप  लगाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों का असर 2019 के लोकसभा चुनाव में दिखाई देगा। केंद्र में भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी। इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय गौड़, जिला महामंत्री एसटी मोर्चा प्रमोद कुमार खरवार, संजय खरवार, रामनिवास गौड़, प्रेम कुमार गौड़, अखिलेश कुमार खरवार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें