फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में निजी अस्पताल की मनमानी: आयुष्मान कार्ड धारक को नहीं मिला नि:शुल्क इलाज, शिकायत पर CMO ने मांगा जवाब

Thu, 17 Nov 2022 09:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के रविंद्रपुरी स्थित निजी अस्पताल की मनमानी का मामला सामने आया है। आयुष्मान कार्ड धारक को यहां  नि:शुल्क इलाज नहीं मिला। अब शिकायत होने के बाद सीएमओ ने अस्पताल से जवाब तलब किया है। 
विज्ञापन
शिकायत के बाद अस्पताल पहुंची नोडल की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो  नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। यह तो नियम है लेकिन हकीकत इससे अलग है। सरकार के आदेश-निर्देश के बाद भी इसका पालन नहीं हो पा रहा है। वाराणसी के रविंद्रपुरी स्थित ओरियान हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी ब्रेन हेमरेज पीड़ित को नि:शुल्क इलाज नहीं मिल सका। उसने इसकी शिकायत की। तब जाकर सीएमओ ने संबंधित हॉस्पिटल प्रबंधन से जवाब तलब किया है। 

विज्ञापन


पलामू (झारखंड) के वरिष्ठ पत्रकार परमानंद चौधरी को ब्रेन हेमरेज के बाद परिजनों ने झारखंड में इलाज कराया। इसके बाद यहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख वाराणसी रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें ओरियाना अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार उन्होंने आयुष्मान कार्ड दिखाया। इसपर अस्पताल ने इलाज से मना कर दिया।

पैसा जमा किया तब डॉक्टरों ने उपचार किया। इसके बाद ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए मामले की शिकायत सीएमओ व अन्य अधिकारियों से की। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही न केवल इलाज शुरू कराया गया बल्कि ओरियाना हॉस्पिटल प्रबंधन से जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन

अस्पताल पहुंची जिला कार्यान्वयन इकाई की टीम - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ ने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों को नि:शुल्क इलाज मिलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही है। बताया कि आयुष्मान योजना के तहत अस्पताल में भर्ती किसी भी मरीज का नि:शुल्क उपचार करने की बजाय यदि उससे कोई शुल्क लिया गया है तो उसे तत्काल लौटाया जाय अन्यथा अस्पताल का पंजीयन निरस्त करने के साथ ही मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही अन्य अस्पतालों को भी चेतावनी दी कि वह आयुष्मान कार्डधारक का नि:शुल्क उपचार करें। गुरुवार को आयुष्मान के नोडल अधिकारी डॉ. आरके सिंह और जिला कार्यान्वयन इकाई की टीम के साथ ओरियाना अस्पताल पहुंचे और मरीज से मुलाकात की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें