फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi weather report: हवा की रफ्तार थमी, तीखी धूप से राहत, वाराणसी में कैसा है आज का मौसम, पढ़ें ये खबर

Mon, 30 Jan 2023 10:41 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सोमवार की सुबह 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं धूप भी खिली हुई है। दुकानों और छतों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। मौसम में इस बदलाव के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस था जो रविवार को बढ़कर 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में हवा की रफ्तार थमने और तीखी धूप होने से लोगों ने राहत महसूस की। रविवार को सुबह से ही धूप तेज थी। लोग घाटों और छतों पर धूप सेंकते रहे। सोमवार की सुबह 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं धूप भी खिली हुई है। दुकानों और छतों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। 

विज्ञापन

मौसम में इस बदलाव के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस था जो रविवार को बढ़कर 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। शनिवार को 9.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा जो कि कम होकर 6.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दो दिन बाद से एक बार फिर मौसम के बिगड़ने के आसार हैं। बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी के भी आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें