फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दीपावली पर भदोही में 163 पहुंच गया एक्यूआई

विज्ञापन
सुबह के समय मौसम में छाया रहा धुंध। संवाद
विज्ञापन
दीपावली पर जिले में वायु की गुणवत्ता हानिकारक हो गई। एक्यूआई रिपोर्ट के अनुसार भदोही में हवा की गुणवत्ता 163-165 तक पहुंच गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह हानिकारक श्रेणी में है।
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता का यह असर आगामी शुक्रवार तक रहेगा। शुक्रवार को यह 150 से नीचे आने का अनुमान है। इससे अस्थमा रोगियों की समस्या बढ़ सकती है।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवा के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
खासकर सांस और दमा के मरीजों, बुजुर्गों व बच्चों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार सामान्य दिनाें में 100 से 110 एक्यूआई होना चाहिए, लेकिन जिले में दीपावाली के बाद एक्यूआई का 165 के आसपास तक पहुंचना हवा की खराब होती गुणवत्ता का संकेत है। बताया कि आगामी दिनों में मौसम ठीक रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें