फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aprajita 100 Million Smiles: छात्राओं को कराटे के किक और पंच का दिया प्रशिक्षण, सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Fri, 01 Aug 2025 11:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत वाराणसी जिले के विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देती मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों ने बृहस्पतिवार को छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत आयोजित कार्यक्रम में कराटे के किक और पंच का प्रशिक्षण दिया गया। 

विज्ञापन


अपराजिता के तहत जिले के विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में प्रेरित किया गया। इसके तहत मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से खुशी कुमारी ने बताया कि कैसे कराटे का किक, पंच, ब्लॉक सीखकर हम खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। 

ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षकों में साबरीन हाशमी, योगिता शर्मा, अनुष्का मौर्या, कशिश पटेल, आदि ने मार्शल आर्ट्स की बेसिक तकनीक से छात्राओं को अवगत करवाया। सेंसेई ज्योति सिंह ने बताया कि कराटे से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है और हम शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी मजबूत होते हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर की पत्नी ने छत से कूद कर दी जान, लंबे समय से थी अवसादग्रस्त
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रधानाचार्या मीता कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए बहुत ही आवश्यक हैं। ऐसे कार्यक्रमों से एक भयमुक्त समाज की स्थापना की जा सकती है। इस अवसर पर विद्यालय की खेल प्रशिक्षक कामिनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें