फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT में हेफा लागू करने की मिली मंजूरी, आईआईटी बीएचयू में हुई बैठक में लगी मुहर

Sat, 31 Mar 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आईआईटी
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में शनिवार को हुई बैठक में देश भर की आईआईटी में हेफा (हायर एजुकेशन फंडिंग एजेंसी) लागू करने पर मुहर लग गई। बैठक में 11 आईआईटी के डायरेक्टर शामिल हुए। इसके अलावा चार आईआईटी के डायरेक्टर वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन


हेफा के तहत अब संस्थान को सरकार से विकास सहित अन्य मद में मिलने वाला पैसा लोन के रूप में मिलेगा। जिसे संस्थान को ब्याज सहित वापस करना होगा। हालांकि ब्याज सरकार देगी। संस्थान को केवल मूलधन वापस करना होगा।

संस्थान को दिए जाने वाले पैसे को लेकर सरकार और केनरा बैंक के बीच करार हुआ है। इसके अलावा बैठक में आईआईटी में विदेशी छात्रों के दाखिले को बढ़ाने का फैसला भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें