संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में संचालित शास्त्री तृतीय व पंचम सेमेस्टर और आचार्य तृतीय सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश शुल्क मंगलवार से ऑनलाइन जमा होने लगे। अभ्यर्थियों के लिए सभी आवश्यक निर्देश, विश्वविद्यालय की वेबसाइट
www.ssvvonline.in के प्रवेश सत्र 2025-2026 विकल्प पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन शुल्क जमा करने का विवरण प्रपत्र अपने पास सुरक्षित रखें। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि शास्त्री तृतीय व पंचम सेमेस्टर औरआचार्य तृतीय सेमेस्टर के पाठ्यक्रमों के प्रवेश शुल्क जमा करने की तिथि 19 अगस्त से 10 सितंबर तक है। शास्त्री तृतीय व पंचम सेमेस्टर का शुल्क 885 रुपये और आचार्य तृतीय सेमेस्टर का शुल्क 1600 रुपये है।