फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में नौकरी का बड़ा मौका: नर्सिंग ऑफिसर समेत 630 पदों पर भर्ती, 2.9 लाख तक सैलरी; 15 दिसंबर तक आवेदन

Sat, 21 Nov 2026 01:40 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के मेडिकल रिकॉर्ड और नर्सिंग ऑफिसर सहित 630 पदों पर आवेदन शुरू हो गया है। 15 दिसंबर तक आवेदन का मौका है। मासिक वेतनमान 18 हजार से लेकर 2.09 लाख रुपये तक होगा। 
विज्ञापन
BHU Job Vacancy - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के मेडिकल सेक्टर में नॉन टीचिंग के ए, बी और सी वर्ग में 630 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसमें सबसे ज्यादा 353 नर्सिंग अफसरों की नियुक्तियां होंगी। आईएमएस बीएचयू, सर सुंदर लाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर सहित 41 जगहों पर तैनाती की जाएगी। 

विज्ञापन


बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट पर 15 दिसंबर को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। मासिक वेतनमान 18 हजार से लेकर 2.09 लाख रुपये तक होगा। विश्वविद्यालय के भर्ती एवं मूल्यांकन प्रकोष्ठ की ओर से इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। 

ग्रुप ए में 39 पद हैं। इनमें डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के तीन, चीफ नर्सिंग ऑफिसर का एक, नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के दो, मेडिकल ऑफिसर के 27, मेडिकल ऑफिसर स्पेशलिस्ट के दो, रेडियोलॉजिकल फिजिसिस्ट का एक और सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट के तीन पद शामिल हैं। 
विज्ञापन


वहीं, ग्रुप बी में 407 पद हैं। इनमें नर्सिंग ऑफिसर (महिला) के 317, नर्सिंग ऑफिसर (पुरुष) के 87 पद होंगे। बाकी मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर, फिजियोथेरेपिस्ट, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, जूनियर मेडिकल सोशल वर्कर, डेंटल हाइजीनिस्ट, डेंटल मैकेनिक, पंचकर्म थेरेपिस्ट, मेडिकल सोशल वर्कर, बायोफीडबैक थेरेपिस्ट, डाइटिशियन सहित अन्य पद शामिल हैं। 

इसी तरह ग्रुप सी में 155 पदों पर भर्तियां होंगी। इनमें लैब अटेंडेंट के 105, लैब अटेंडेंट (ओटी-कम-एनेस्थीसिया) के 41, टेक्निकल असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, रेडियोलॉजी असिस्टेंट और वर्कशॉप अटेंडेंट के पद शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें