फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संस्कृत विश्वविद्यालय में डिप्लोमा कोर्स में 31 तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र के तहत चलने वाले डिप्लोमा कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए अभ्यर्थी 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि कर्मकांड, ज्योतिष, कुंडली विज्ञान सहित 12 कोर्स में प्रवेश और परीक्षा के साथ ही सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में वर्ष 2023 से चल रहे प्रशिक्षण केंद्र में संचालित कोर्स में देश-विदेश से अब तक 3000 विद्यार्थी अध्ययन कर चुके हैं। विश्वविद्यालय की ओर से डिप्लोमा कोर्स में ऑनलाइन नामांकन की तिथि 15 जनवरी तय की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 31 जनवरी तक कर दी गई है। ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. रमेश प्रसाद ने बताया कि नामांकन, प्रवेश, कक्षा, परीक्षा आदि सभी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी। वार्षिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम में ज्योतिष एवं कुंडली विज्ञान, वास्तु विज्ञान, वेद, कर्मकांड, अर्चक, भाषा शिक्षण (संस्कृत संभाषण), व्याकरण, योग, दर्शन, वेदांत, पालि कोर्स शामिल हैं। निदेशक ने बताया कि कोर्स की फीस दो हजार रुपये है। इस बारे में विस्तृत जानकारी प्रशिक्षण केंद्र की वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें