फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में स्व-गणना के लिए नागरिकों से अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला प्रशासन ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए काशीवासियों से स्व-गणना में भाग लेने की अपील की है। नागरिक 16 से 30 नवंबर तक परिवार की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा जनगणना को सरल और प्रभावी बनाने में सहायक होगी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में योगदान देगी। स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर उत्तर प्रदेश का चयन करना होगा। मोबाइल नंबर और ओटीपी से सत्यापन पूरा किया जाएगा। मोबाइल नंबर पहले चरण से मेल खाता है, तो प्रश्नावली सीधे खुल जाएगी। अन्यथा, मानचित्र इंटरफेस का उपयोग कर निवास स्थान की पुष्टि करनी होगी। परिवार के सभी सदस्यों से संबंधित प्रश्न सावधानीपूर्वक भरकर सहेजने होंगे। विवरण की समीक्षा के बाद इसे अंतिम रूप से जमा करना होगा। अंतिम जमा के बाद संशोधन संभव नहीं होगा। जिला प्रशासन ने कहा कि सही जानकारी, समय पर भागीदारी, जनगणना में हर परिवार की जिम्मेदारी। स्व-गणना पूरी होने पर 11 अंकों की विशिष्ट एसई आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है। जनगणना प्रगणक के घर आने पर यह एसई आईडी उन्हें उपलब्ध करानी होगी। प्रगणक की ओर से मोबाइल एप्लिकेशन में एसई आईडी का मिलान होने पर आपकी दर्ज जानकारी सत्यापित हो जाएगी। किसी कारणवश एसई आईडी का मिलान नहीं हो पाता है, तो प्रगणक परिवार की जानकारी फिर संकलित करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें