फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य दलों को तोड़ना भाजपा का मुख्य एजेंडा:कृष्णा पटेल

Sun, 29 Jan 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
रोहनिया में चुनावी रणनीति तय, पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि अन्य दलों को तोड़ना भाजपा का मुख्य एजेंडा है।
विज्ञापन

उन्हें अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रह गया है। अपना दल के साथ उन्होंने धोखा किया।
विधानसभा चुनाव में इसका जवाब जनता वोट से देगी।
रविवार को पार्टी पदाधिकारियों संग मोहन सराय स्थित रोहनिया विधानसभा कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान रोहनिया विधानसभा के तीस सेक्टरों को आठ जोन में बांटकर जिम्मेदारी सौंपी गई। 
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने दावा किया कि जुमलों और षडयंत्रों के खिलाफ कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी सरकार गठन में अद निर्णायक भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गा वर्मा ने की। संचालन गगन प्रकाश यादव ने किया। इस दौरान कृष्णा पटेल ने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें