अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अफवाह से बचें। किसी भी अफवाह में न आएं और यदि कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो उसे जेल भेजा जाएगा। वहीं शहर में बिना अनुमति के कोई जुलूस और शोभायात्रा नहीं निकालेगा।
मंगलवार को चौक थाने में धर्म गुरुओं के साथ बैठक करते हुए अपर पुलिस आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अफवाहों फैलाने वालों की सूचना संबंधित प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष और पुलिस उच्चाधिकारियों को दें। इस दौरान लोगों ने कई समस्याएं गिनाईं। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने अपील किया कि संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचना दें।
इस दौरान धर्म गुरुओं को अपर पुलिस आयुक्त ने सम्मानित किया। बैठक में एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय, चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा, दशाश्वमेध थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा, काशी विश्वनाथ मंदिर से नीरज कुमार पांडेय, हाजी महबूब आलम, फरीद अहमद अंसारी, अब्दुल बारी, अनूप कुमार, वंश नारायण यादव, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार
एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने मंगलवार को लंका थाने में संभ्रात जनों और धर्म गुरुओं संग बैठक की। इस दौरान ईद त्योहार को सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की। एसीपी ने कहा कि कोई समस्या या परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। बैठक में अर्जुन पांडेय, राजकुमार सिंह पटेल, आरिफ अंसारी, सुरेश राजभर, शरीफ अहमद, दीपक भारती, विजय नारायण सिंह आदि रहे।