फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिएटिव राइटिंग के गुर सिखाएंगे अनुराग और अभिनव

Sat, 26 Mar 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
अनुराग कश्यप
विज्ञापन
फिल्म निर्देशक व लेखक अनुराग कश्यप और उनके भाई अभिनव कश्यप सोमवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय में होंगे। यहां पर वो स्क्रिप्ट राइटिंग पर अपना विशिष्ट व्याख्यान देंगे। बीएचयू महिला महाविद्यालय के प्लेटिनम जुबली के खास मौके पर उनका ये व्याख्यान होगा।
विज्ञापन



बॉम्बे वेलवेट, अग्ली, गैंग ऑफ वासेपुर, गुलाल, देव डी जैसे फिल्म निर्देशक रह चुके अनुराग कश्यप सोमवार को एमएमवी में छात्राओं के बीच ‘स्क्रिप्टिंग रेसिस्टेंस : द राइज ऑफ इंडीपेंडेंस’ पर प्लेटिनम जुबली व्याख्यान देंगे। उनका व्याख्यान सुबह 11 बजे से होगा। अनुराग कश्यप के बाद उनके भाई और सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ से अपने फिल्म निर्देशन की शुरुआत करने वाले अभिनय कश्यप ‘क्रिएटिव राइटिंग’ पर अपना व्याख्यान देंगे।


 इसके साथ ही दोनों फिल्म निर्देशक छात्राओं के साथ अपने फिल्मी कॅरियर से जुड़े अनुभव बांटेंगे। इन दोनों ही फिल्म निर्देशकों से मिलने और उनके अनुभव से रूबरू होने को लेकर छात्राएं खासा उत्साहित हैं। बता दें अनुराग कश्यप ने दर्जन भर से अधिक फिल्मों में बतौर निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक काम किया है। वहीं अभिनव कश्यप ने जहां दो फिल्मों का निर्देशन व दो फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक फिल्मों में पटकथा लेखन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें