केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रेल में परोसे जाने वाले खाने पर कैग की रिपोर्ट के बाबत कहा कि रेल में खानपान की सुविधा बेहतर होनी चाहिए जिससे लोग बीमार न हों। इस बाबत वह जल्द ही रेल मंत्री को पत्र लिखेंगी।
विज्ञापन
वह शनिवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि एनडीए को जितनी बड़ी जीत की अपेक्षा थी राष्ट्रपति चुनाव में उससे बड़ी जीत मिली। रामनाथ कोविंद का कार्यकाल देश के लिए ऐतिहासिक होगा।
उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति के चुनाव में भी एनडीए की बड़ी जीत होगी। वैंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने की औपचारिकता ही बाकी है। उन्होंने बताया कि अदलहाट की काजल ने लद्दाख में 18000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच कर साहस का काम किया है।