फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के दबाव में अनुप्रिया ने राकेशधर की पत्नी को प्रत्याशी बनाया

Thu, 02 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/लखनऊ
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के दबाव में अपना दल (सोनेलाल) की संयोजक और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पैंतरा बदल लिया है। बुधवार को अपना दल (सोनेलाल) ने भाजपा से समझौते में मिली दो और सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए।
विज्ञापन

इलाहाबाद के हंडिया से प्रमिला त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि प्रमिला बसपा सरकार में मंत्री रहे राकेशधर त्रिपाठी की पत्नी हैं। भाजपा राकेशधर को टिकट देने के पक्ष में नहीं थी।
इसके चलते उनकी पत्नी को टिकट देकर बीच का रास्ता निकाला गया है।  बता दें कि राकेशधर बसपा सरकार में  मंत्री थे, जिनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। इस पर मायावती ने उन्हें बसपा से निकाल दिया था।
विज्ञापन

तभी से राकेशधर किसी दूसरे सियासी ठिकाने की तलाश में थे। उन्होंने भाजपा में भी जाने का प्रयास किया था लेकिन भाजपा ने उन्हें लिफ्ट नहीं दिया। अलबत्ता अब वह अपनी पत्नी को भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) का दिलवाने सफल जरूर हो गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा खब्बू तिवारी को फैजाबाद के गोसाईगंज से उम्मीदवार बनाया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें