फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में फेल है एंटी रोमियो स्कवॉड, शोहदों के डर से छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई

Wed, 29 Nov 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन की हरसंभव कोशिश के बाद भी सूबे में छात्राओं व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। लिहाजा योगी सरकार में भी छात्राओं को शोहदों के डर से स्कूल-कॉलेज छोड़कर घर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एंटी रोमियो स्कवॉड के गठन के बाद भी सड़क पर लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला वाराणसी का है। लंका थाना अंतर्गत नगवा इलाके में रहने वाली आर्य महिला पीजी कॉलेज की एक छात्रा ने शोहदों के डर से पढ़ाई छोड़ दी है।

छात्रा के पति को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने बुधवार को लंका थाने पहुंचकर चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। नगवा क्षेत्र स्थित ससुराल में रहकर विवाहिता आर्य महिला पीजी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन


आरोप है कि घर से कॉलेज जाते समय रास्ते में बाइक सवार चार युवक आए दिन उससे छेड़खानी करते हैं। बुधवार को भी वह कॉलेज जाने के लिए निकली थी, इसी दौरान एक बार फिर चारों युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की।

शोहदों से डरी छात्रा वापस घर लौट आई और पति को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस बारे में थानाध्यक्ष लंका ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें