कानूनगो को पकड़कर ले जाती टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
मऊ जिले के सदर तहसील के बाहर से एंटी करप्शन टीम ने एक कानूनगो को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी और शहर कोतवाली लेकर पहुंची। जहां पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
इस बीच साथी कानूनगो के घूस लेते पकड़े जाने की खबर आग की तरह राजस्व विभाग कर्मचारियों को मिली, जिसके बाद वे काफी संख्या में शहर कोतवाली पहुंचे। सदर तहसील के हरदलपुर क्षेत्र में तैनात कानूनगो राम कृत पासवान को मंगलवार को तहसील दिवस के दौरान सदर तहसील के बाहर एक चाय की दुकान पर रतनपुरा के दतौरा निवासी त्रिभुवन चौहान से जमीन पैमाइश के लिए 3000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम गोरखपुर यूनिट ने धर दबोचा।
इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया, खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही थी।