पशु तस्करी में 5 प्राथमिकी में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई, जिनके कब्जे से 53 संरक्षित पशुओं को मुक्त कराया गया। देह व्यापार के एक प्राथमिकी में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सुगम यातायात में रोड़ा बनने वाले 2 अवैध स्टैंडों को हटवाया गया।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए भविष्य में भी ऐसी शिकायतों पर निष्पक्ष, पारदर्शी और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। शहरवासियों से अपील है कि वह निर्भीक होकर भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी सूचना, शिकायत को एंटी करप्शन सेल के नंबर 9670705555 पर उपलब्ध कराएं।
दो जगहों पर जुए के फड़ से 13 आरोपी गिरफ्तार
अर्दली बाजार के एलटी कॉलेज परिसर में मंदिर के पास जुए के फड़ पर छापा मारकर कैंट पुलिस ने शुक्रवार को 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से ताश के पत्ते, 20 हजार रुपये और 6 मोबाइल मिले। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों में विशाल कुमार निवासी गोलघर कचहरी, रोहन यादव और रवि यादव, रोहित श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार, सचिन यादव निवासी अर्दली बाजार हैं।
उधर, मिर्जामुराद के थाना क्षेत्र के गौर गांव पिछवड़िया मुस्लिम बस्ती में बृहस्पतिवार रात पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से ताश के पत्ते और 1530 रुपये मिले। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बारिख, विशाल, बृजेश मिश्रा, आजिद उर्फ माज खान, विमलेश कुमार व शिवम सेठ हैं। आरोपियों को निजी मुचलका पर छोड़ दिया गया।
शिकायतकर्ता की पहचान को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। 8 दिनों में 100 प्रभावी कार्रवाई अंजाम दिया गया, जो इस पहल की प्रभावशीलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त।