फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आज से जमा होंगी महाविद्यालयों की उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में जिले और राज्यवार बनाए गए हैं संकलन केंद्र
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को समाप्त हो गईं। विश्वविद्यालय सहित 357 केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण हुईं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी शुरू हो चुका है। 30 जून से महाविद्यालय की उत्तर पुस्तिकाएं भी जमा कराई जाएंगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षा के बाद तीन जुलाई तक कॉपियां जमा कराई जाएंगी। शास्त्री-प्रथम, बैक, भूतपूर्व तथा शास्त्री द्वितीय, तृतीय एवं आचार्य प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर व शास्त्री प्रथम सेमेस्टर एवं मध्यमा की परीक्षाएं एक साथ हुईं। केंद्राध्यक्षों को निर्धारित तारीखों के अनुसार लिखित उत्तरपुस्तिकाएं व अन्य प्रपत्र विश्वविद्यालय परिसर स्थित परीक्षा भवन संकलन केंद्र में जमा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं कराया जाएगा। साथ ही केंद्राध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जिन कर्मचारियों के पास विज्ञान गृहविज्ञान की लिखित उत्तरपुस्तिका जमा होंगी उन्हीं कर्मचारियों के पास प्रायोगिक परीक्षा के अंक चिट भी प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेवार जमा होंगी कॉपियां
30 जून-वाराणसी , गाजीपुर , बलिया,जौनपुर,भदोही,चंदौली।
01 जुलाई-प्रयागराज, सुल्तानपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, गोरखपुर, आंबेडकरनगर, आजमगढ़, फैजाबाद, मऊ, बाराबंकी, मिर्जापुर
02 जुलाई-सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, देवरिया।

03 जुलाई - फतेहपुर , पीलीभीत / बरेली , सीतापुर , मेरठ , हरदोई , उन्नाव , कानपुर , लखनऊ , चित्रकूट , झांसी , बांदा , जालौन , बहराइच, शाहजहांपुर , रायबरेली, मैनपुरी, एटा, इटावा, सहारनपुर, हमीरपुर, मुरादाबाद / बिजनौर , मुजफ्फरनगर, हाथरस, अलीगढ़, बागपत , गाजियाबाद , फर्रुखाबाद / कन्नौज महोबा , बदांयू फिरोजाबाद , औरैया , सोनभद्र , गोंडा / बलरामपुर , मथुरा। राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, सिक्किम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू - कश्मीर, बिहार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें