काशी के युवा कृषि शोधार्थी अंशुमान मिश्रा ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। साथ ही उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट) में पहला स्थान मिला है। अंशुमान ने यूपी कॉलेज से इंटरमीडिएट में जिला में दूसरा स्थान हासिल किया है। अंशुमान ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या से कृषि स्नातक और सब्जी विज्ञान में स्नातकोत्तर की शिक्षा पूरी की है। उन्होंने बताया कि कृषि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि किसानों की समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान खोजने का सशक्त आधार है।