फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कोयला तस्करी में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल से लिंकेज का रियायती कोयला चंदासी मंडी पहुंचा कर लाखों की कमाई करने वाले कोयला माफिया नारायण अग्रवाल के साथी को पुलिस ने शुक्रवार सुबह यूपी-एमपी बार्डर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी मध्य प्रदेश का निवासी हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा शक्तिनगर थाने में पंजीकृत है। इससे पहले गैंग के सरगना नारायण अग्रवाल को पुलिस ने छत्तीसगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। नारायण अभी जेल में है। एनसीएल की कोयला खदानों से लिंकेज का रियायती दर का कोयला विभिन्न पावर प्रोजेक्टों को भेजा जाता है। आरोप है कि इसी सस्ते कोयले कोयले को कूटरचित दस्तावेजों के जरिए मंडी पहुंचा कर आरोपियों ने बड़ी कमाई की। पुलिस कार्रवाई से पहले अमर उजाला ने इस कारोबार को उजागर करते हुए डीएनएन ग्रुप (धनंजय नारायण नायडू) का जिक्र किया था। इसके बाद एसटीएफ ने धनन्जय सिंह को मिर्जापुर के अदलहाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। धनन्जय के बाद नारायण अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई। अब गैंगस्टर के आरोपी नारायण के साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोयला माफिया नारायण अग्रवाल और उसके गैंग के साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना शक्तिनगर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसी क्रम में नारायण गैंग के साथी अवधेश शाह पुत्र लालचंद शाह निवासी नवजीवन विहार थाना विंध्यनगर, सिंगरौली को मुखबिर की सूचना पर दुद्धीचुआ तिराहे के पास से सुबह नौ बजे गिरफ्तार किया गया। अवधेश शाह को रिमांड के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें