फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद विवि में 29 जुलाई से होंगी वार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 29 जुलाई से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के शास्त्री द्वितीय, तृतीय और आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके अलावा बाकी छात्रों को प्रमोट किया जाएगा। वहीं, प्रदेश से बाहर के संस्कृत विद्यालयों के प्रथमा, पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट किया जाएगा। मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर हरेराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। परीक्षा नियंत्रक विशेश्वर प्रसाद ने बताया कि कोरोना काल को देख शासन के निर्देशानुसार प्रश्न पत्रों का स्वरूप छोटा किया जाएगा और पेपर की अवधि भी केवल डेढ़ घंटे की रहेगी। बताया कि प्रश्नपत्रों की संख्या में कोई कमी नहीं की जाएगी। प्रश्न पत्रों को तैयार करने सहित अन्य तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाओं के संदर्भ में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जल्द ही इनकी भी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें