वाराणसी। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 1.76 लाख विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 24 से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेंगी। परिणाम 29 मार्च को घोषित किए जाएंगे और यह प्रेरणा पोर्टल पर भी उपलब्ध होगा। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक होगी। कक्षा एक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं मौखिक और लिखित दोनों प्रारूपों में होंगी। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं केवल लिखित होंगी। प्रश्नपत्रों को 22 मार्च तक विद्यालयों में भेजा जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद, हर विद्यालय को कक्षावार छात्रों के वार्षिक परीक्षा के अंक प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसके बाद, परिणाम का प्रिंट आउट निकाला जाएगा और 29 मार्च को अभिभावकों को विद्यालय में वितरित किया जाएगा।कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया
विज्ञापन
कक्षा एक, दो, तीन, चार, छह और से सात की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालयों के अध्यापक करेंगे। कक्षा पांच की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न्याय पंचायत स्तर पर अन्य विद्यालयों के अध्यापक करेंगे। कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विकास खंड स्तर पर किया जाएगा। ऐसे होंगे प्रश्न पत्र कक्षा 2 से 5 तक की वार्षिक परीक्षा लिखित और मौखिक होगी। 2 और 3 की लिखित एवं मौखिक परीक्षा का अंक 50-50 प्रतिशत, 4 और 5 में लिखित एवं मौखिक परीक्षा का अनुपात 70 और 30 प्रतिशत रखा जाएगा। कक्षा छह से आठ की वार्षिक परीक्षा लिखित होगी। जो कि 50 अंकों की होगी। जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
वर्जन परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई। प्रश्न पत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता तैयार करेंगे। लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी और मौखिक परीक्षा प्रधानाध्यपक की ओर से निर्धारित होगी। - डॉ. अरविंद कुमार पाठक