कोरोना संक्रमण के कारण सात महीने से बंद मां अन्नपूर्णा भोजनालय सात महीने के बाद शनिवार से खुल गया। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रोजाना 50 भक्तों के प्रसाद वितरण का इंतजाम किया गया है।
हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शनिवार को मां अन्नपूर्णा मंदिर के बांसफाटक स्थित भोजनालय के दरवाजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पहले दिन 50 भक्तों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। महंत रामेश्वर पुरी ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भोजनालय में रोजाना 50 श्रद्धालुओं के भोजन का इंतजाम रहेगा। इसके बाद भोजनालय की दूसरी शाखाओं को भी धीरे-धीरे खोल दिया जाएगा। सैनिटाइजेशन, शारीरिक दूरी और मास्क की अनिवार्यता को सख्ती से लागू किया गया है।