फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन बाद खुला अन्नपूर्णा भोजनालय

Sun, 27 Mar 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
अन्नपूर्णा भोजनालय
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के पास स्थित अन्नपूर्णा भोजनालय नौ दिनों के बाद शनिवार को खुल गया। इससे मरीजों और तीमारदारों को राहत मिल सकेगी। 18 मार्च को परिसर के कुछ छात्रों के हंगामे के चलते व्यवस्थापक ने इसे बंद कर दिया था। आरोप था कि कुछ छात्र होली मिलन समारोह के लिए जबरन चंदा मांग रहे थे।
विज्ञापन


 
मीडिया में खबर आने के बाद बीएचयू प्रशासन ने इस मसले को संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार को छात्रों को चेतावनी जारी की थी। इसके अगले दिन विश्वविद्यालय प्रशासन की पहल पर भोजनालय खोला गया। अन्नपूर्णा भोजनालय में 20 रुपये में भरपेट खाना  मिलता है। अस्तपाल में भर्ती मरीज और उनके परिवारीजनों के साथ ही दो हजार से अधिक लोग नियमित रूप से इस यहां खाना खाते हैं। भोजनालय बंद होने से मरीजों और तीमारदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।


मालूम हो कि परिसर में अराजक तत्वों के हुड़दंग के चलते व्यवस्थापक ने नोटिस चस्पा कर अन्नपूर्णा भोजनालय 18 मार्च की शाम को बंद कर दिया था। नोटिस में साफ लिखा था कि विश्वविद्यालय के कुछ अराजक छात्रों द्वारा चंदा वसूली और यहां के मैनेजर से मारपीट के विरोध में भोजनालय बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें