फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जूडो में अंतिम दिन अंकुश, अंकित, विराट और अंशु ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
वाराणसी में जिला स्तरीय बालक जूडो प्रतियोगिता में चार बालकों स्वर्ण पदक मिला। स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बाबू आरएन सिंह इंडोर स्पोर्ट्स हाल में शनिवार को तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। अंतिम दिन हुई प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वर्गों में बेहतरीन तकनीक और दमदार मुकाबलों के दम पर खिलाड़ियों ने पदक जीते। इसमें अंकित, अंकुश, विराट और अंशु ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने मुकाबलों के दौरान उत्कृष्ट ग्रिप (कुमिकाता), संतुलन और तेजी का प्रदर्शन किया। 30 से 35 किलो ग्राम भर वर्ग में फाइनल बाउट में अंकित ने शानदार इप्पोन स्कोर करते हुए आदर्श कुमार को मात दी। वहीं, अंकुश ने 35 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी सटीक ओ-सोटो-गारी तकनीक से किशोर के खिलाफ मुकाबला अपने पक्ष में किया। 50 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में विराट राय ने बेहतरीन नागे-वाजा का उपयोग करते हुए विशाल को पराजित किया। जबकि अंशु ने 55 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में मजबूत ने-वाजा (ग्राउंड तकनीक) के जरिए प्रतिद्वंद्वी रमेश को पराजित किया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां हर बाउट में अंक जुटाने के लिए वाजा-आरी और इप्पोन जैसे स्कोरिंग मूव्स का प्रभावी उपयोग किया गया। बीना कश्यप निर्णायक थी। सभी बाउट जिला जूडो संघ के सचिव लाल कुमार की देखरेख में हुई। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एके सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी तकनीक सुधारने और बड़े मंच के लिए तैयार होने का अवसर देती हैं। पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को सुबह 10 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें