उत्तर प्रदेश की अंडर 17 फुटबॉल टीम में वाराणसी के तीन फुटबॉलरों का चयन हुआ है। अभिनव कुमार, मो. औसाफ अली खान और पंकज कुमार राष्ट्रीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों खिलाड़ी विकास इंटर कॉलेज के 12वीं कक्षा के छात्र हैं। यह जानकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार भारती ने दी।