चंदौली से वांछित आरोपियों में कैमूर भभुआ के मंसूरपुर निवासी मुकेश राम, चंदौली के चैनपुरवा निवासी श्रवण कुमार यादव, मुज्जफरनगर के मीरापुर निवासी शौकीन, कौशांबी कोखराज रूपनारायण निवासी अपसार अहमद, पुरानी बाजार भरवारी निवासी कौशर अली, सिगरा के लहंगपुर निवासी अरशद, हरियाणा के गुरुग्राम नाथुपुर निवासी असलम मिया, सहारनपुर निवासी एजाज, शामली के कैराना निवासी मो. सज्जाद, मो. ख्वाजा, कैमूर दुर्गावती निवासी सोनू यादव समेत अन्य आरोपियों पर इनाम घोषित है।
इसे भी पढ़ें; सुरक्षा में सेंध: वाराणसी कचहरी के गेट नंबर पांच पर हुई चेकिंग, जिला पंचायत गेट से बिना रोकटोक एंट्री
उधर, जौनपुर में 37 प्राथमिकी में 144 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। 50 आरोपियों पर गैंगस्टर, 77 पर गुंडा एक्ट और 33 वाहन जब्त किए गए। 223 पशुओं के साथ ही 211 किग्रा मांस भी बरामद हुए।
डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि एक जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2026 तक पशु तस्करों के खिलाफ चंदौली में कुल 339 प्राथमिकी दर्ज की गई। 805 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही 243 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट और 36 के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पशु तस्करों में संलिप्त 362 वाहन बरामद किए गए। 3402 पशुओं की बरामदगी के साथ ही 90 किग्रा मांस भी बरामद किया गया। आठ मामलों में अपराध से अर्जित 1.12 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई।
क्या बोले अधिकारी
गाजीपुर में 82 प्राथमिकी में 214 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। 52 पर गैंगस्टर एक्ट और 25 आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाया गया। 71 वाहनों के साथ ही 421 पशुओं की बरामदगी। 424 किग्रा मांस बरामद किया गया। चार मामलों में अपराध से अर्जित 73.26 लाख जब्त किए गए। -वैभव कृष्ण, डीआईजी रेंज