फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 25 हजार का इनामी पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, बिहार से बंगाल तक फैला है तस्करों का नेटवर्क

Wed, 03 Sep 2025 09:49 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले की पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल तक फैले गौ-तस्करी नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशु तस्करी के आरोपी और 25 हजार के इनामी गोविंद सिंह को बड़ागांव और फूलपुर पुलिस ने बुधवार भोर में रामेश्वर में वरुणा नदी के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दाहिने पैर में लगी गोली से घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


बिहार के कैमूर निवासी गोविंद पर विभिन्न थानों में पशु तस्करी समेत नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने बताया कि गोविंद ने स्पॉटर से शुरुआत की और धीरे-धीरे ट्रांसपोर्टर बन गया।

पुलिस की पूछताछ में गोविंद ने बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल तक पशु तस्करी का नेटवर्क उसने फैलाया है। वह तस्करी वाले वाहनों के आगे चलकर पुलिस की चेकिंग और टोल की जानकारी देता था। धीरे-धीरे पशु परिवहन की व्यवस्था खुद ही शुरू कर दी और ट्रांसपोर्टर की भूमिका में आ गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Chandra Grahan 2025: दो साल बाद साल का पहला व अंतिम चंद्रग्रहण साढ़े तीन घंटे का, जानें- क्या करें, क्या नहीं

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से 500-600 में खरीदी या चोरी संरक्षित मवेशियों को बिहार के मेलों में 10,000 तक बेचता है। बंगाल पहुंचने पर इनकी कीमत और अधिक बढ़ जाती है। गोविंद का भाई राजू सिंह भी पशु तस्कर है, जो जेल में बंद है। थाना बड़ागाव और फूलपुर की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वरुणा पुल के पास दबिश दी। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी फायरिंग में गोविंद के पैर में गोली लगी। डीसीपी गोमती जोन ने बताया कि पूछताछ में नेटवर्क में शामिल कई अपराधियों के नाम सामने आएं हैं, जिनके खिलाफ गोमती जोन पुलिस आगे भी कठोर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें