चालक से भगाने का कारण पूछा गया तो गलती की मांफी मांगते हुए बताया कि वाहन में संरक्षित पशुओं को जौनपुर से चंदौली के रास्ते वध करने के लिए ले जा रहा था। इस पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पिकअप को कब्जे में लिया।
पिकअप में पीछे लगे पटरे को हटाकर देखा गया तो तीन संरक्षित पशु बुरी तरह रस्सी से बंधे थे। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद भी चालक कोई वैध रसीद व पेपर नहीं दिख सका। पुलिस ने मौके से मवेशियों को बरामद कर पिकअप को जब्त कर लिया है। वहीं चौकी प्रभारी जाल्हूपुर लल्लन सिंह यादव के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।