फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पशुपालन मंत्री ने पराग डेयरी का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को रामनगर स्थित पराग डेयरी का दौरा किया। पराग डेयरी के प्रबंध निदेशक एस चंद्रशेखर ने मंत्री को डेयरी के प्रदर्शन और हालिया उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने परिसर में नवनिर्मित बायोगैस और फर्मेंटेड प्लांट का भी दौरा कराया। प्रबंध निदेशक बताया कि डेयरी में नवंबर 2021 में प्रतिदिन 3,800 लीटर दुग्ध उत्पादन की तुलना में, जून 2025 तक यह बढ़कर 1,10,000 लीटर प्रतिदिन हो गया है। दुग्ध प्रसंस्करण भी 11,000 लीटर प्रतिदिन से बढ़कर 2,35,000 लीटर प्रतिदिन हो गया है। तरल दूध की बिक्री 8,500 लीटर प्रतिदिन से बढ़कर 24,000 लीटर प्रतिदिन पहुंच गई है। दौरे में प्रमुख सचिव अमित कुमार घोष, पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक वैभव श्रीवास्तव, दुग्ध आयुक्त आरके मिश्रा और एनडीडीबी के कार्यकारी निदेशक एस रघुपति मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें