सारनाथ। नई बाजार पतेरवा में छत की ढलाई करते समय शटरिंग टूटने से हुई किशोर की मौत के बाद ठेकेदार की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों व लोगों ने थाने का घेराव किया। आरोप है कि सात दिन बाद भी पुलिस ठेकेदार को गिरफ्तार नहीं कर पाई। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। तीन मार्च को छत की ढलाई के दौरान शटरिंग टूटने से घुरहूपुर के विक्की राजभर (17) की मौत हो गई। पिता दिनेश की तहरीर पर मकान मालिक, ठेकेदार व शटरिंग कर्मी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया गया। संवाद