फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या से नाराजगी, डीएम पोर्टिको पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या से नाराजगी, डीएम पोर्टिको पर प्रदर्शन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टरवाराणसी। मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की गोली मारकर हत्या से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को डीएम पोर्टिको पर विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को संंबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर पीणाक पाणि द्विवेदी को दिया।
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन में अधिवक्ता रंजन मिश्रा, राजेश्वर सिंह के प्रस्ताव पर श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखा गया और मृत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग रखी गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। इससे अधिवक्ताओं की सुरक्षा बेहतर होगी। सेंट्रल बार के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष सिंह, बनारस बार के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री सुधांशु मिश्रा, सुरेंद्रनाथ पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें