फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि और शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष अंजनी मौर्या ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि सरकार लगातार विभिन्न मंचों से मानदेय बढ़ाने की बात तो करती रही है। लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कब और कितना मानदेय बढ़ाया जाएगा। इससे प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में गहरा असंतोष व्याप्त है। उन्होंने इसे सातवीं बार किया गया छलावा बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला दिवस जैसे अवसर पर अधिकारों की बात उठाने वाली कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया गया। संगठन की ओर से चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि 30 अप्रैल तक मानदेय वृद्धि और शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया, तो 1 मई मजदूर दिवस से प्रदेश भर के आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें