फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और वाराणसी पुलिस कमिश्नर ने पूछा हालचाल तो सकपका गए हेड कांस्टेबल मर्याद सिंह

Tue, 20 Apr 2021 03:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश और हेड कांस्टेबल मर्याद सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश आमजन से नियमित बातचीत के साथ ही विभागीय मातहतों का भी हालचाल लेते रहते हैं। मंगलवार की दोपहर पुलिस कमिश्नर सर्किट हाउस के बाहर ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल मर्याद सिंह से उनका हालचाल पूछने लगे तो एकबारगी तो वह सकपका गए।

विज्ञापन


हालांकि बाद में मर्याद सिंह का कहना था कि अपर पुलिस महानिदेशक रैंक के अफसर से हमारी बातचीत का कोई तुक ही नहीं बनता है। यह तो सर का बड़प्पन है कि वह हमें देख कर रुके और बातचीत कर हमारा हालचाल लेकर कोविड-19 से सुरक्षा के उपाय की भी जानकारी दिए।

दरअसल, वाराणसी के पुलिस कमिश्नर सर्किट हाउस में जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से शिष्टाचार मुलाकत के लिए गए थे। सर्किट हाउस परिसर में पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश अपने वाहन में बैठने जा रहे थे तो हेड कांस्टेबल मर्याद सिंह ने उन्हें सैल्यूट किया। इस पर पुलिस कमिश्नर रुके और हेड कंस्टेबल से उनके व परिवार का हालचाल पूछने लगे।
विज्ञापन


साथ ही यह भी बताया कि ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से अपनी व परिवार की सुरक्षा कैसे करनी है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कभी भी कोई समस्या हो तो बेहिचक बताएं। उधर, पुलिस कमिश्नर के जाने के बाद हेड कांस्टेबल का कहना था कि आज का तो दिन ही बन गया। समझ मे नहीं आ रहा था कि क्या कहें और क्या न कहें। कुल मिलाकर बहुत अच्छा लगा कि हमारे कमिश्नरेट के मुखिया हम सब मातहतों का ध्यान रखते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें