अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और स्वामी सदानंद सरस्वती भी पहुंचे। उनके साथ शिष्यों की मंडली भी शामिल हुई। नीता अंबानी ने शंकराचार्य की आरती उतारकर स्वागत किया। वहीं, मुकेश अंबानी ने दोनों शंकराचार्य का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। शंकराचार्य ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।