फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:बनारस के डॉ. उधम सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में किया भारत का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर निवासी और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक (प्रसार) डॉ. उधम सिंह गौतम के नेतृत्व में कृषि वैज्ञानिकों की चार सदस्यीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची। उन्होंने भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच कृषि क्षेत्र में रोजगार और उद्यमिता के सृजन के लिए स्किल एवं वोकेशनल ट्रेनिंग देने पर समझौता किया। टीम ने एडिलेड यूनिवर्सिटी, क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी और वर्जीनिया हार्टिकल्चर सेंटर सहित अन्य संस्थानों से विचार विमर्श कर अनुभवों को साझा किया। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से डॉ. टमारा जैक्सन (प्रोजेक्ट लीडर) ने नेतृत्व किया। डॉ. उधम के गांव में उनके नेतृत्व क्षमता को लोगों ने सराहा। कहा कि उनका ऑस्ट्रेलिया में देश का प्रतिनिधित्व करना पर सभी के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें