शिवपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर बसही में बाइक की टक्कर से अनौला थाना कैंट निवासी मृतक अलियार पटेल उम्र 65 वर्ष वर्ष की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मीरापुर बसही में पावरलूम में काम करते थे, चाय पीने के लिए शाम 4:00 के करीब पावर लूम से निकलकर चाय की दुकान पर जा रहे थे, सड़क पार करते समय तेज गति से चांदमारी की तरफ से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।
जिससे मौके एलियार पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने बाइक सवार युवक को पकड़ा तो बाइक चालक पहले कहा कि मैं इनका इलाज करने के लिए अस्पताल ले जा रहा हूं, लेकिन वह मांधाता अस्पताल तक पहुंचाने के बाद बाइक छोड़कर फरार हो गया, स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने,अस्पताल में घायल युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, घायल की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मोर्चरी हाउस भिजवाए और विधिक कार्रवाई में जुट गई। मृतक के पत्नी का नाम श्याम प्यारी देवी, मृतक के चार लड़के हैं मनोज पटेल 45 वर्ष, धर्मेंद्र पटेल 40 वर्ष, सुनील पटेल 32 वर्ष, अजीत पटेल 30 वर्ष, सभी का रो-रो कर बुरा सा हाल है।
वहीं मृतक के पुत्र सुनील पटेल की तहरीर पर लापरवाही पूर्वक बाइक चलाने के मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ शिवपुर पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।