फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 25 को मणिकर्णिका घाट जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 25 जनवरी को मणिकर्णिका घाट जाएगा। इस आशय का पत्र प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने जारी किया है। उनका कहना है कि प्रतिनिधि मंडल राजमाता अहिल्याबाई की मूर्ति को खंडित करने की पूरी जानकारी लेगा। इसके बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजेंगे।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में शामिल किशन दीक्षित ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय से पत्र मिला है। इसमें तीन सांसद भी रहेंगे। सपा के महानगर अध्यक्ष दिलीप डे, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, बलिया के सांसद सनातन पांडेय, मछली शहर के सांसद प्रिया सरोज, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, सुल्तानपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, दक्षिणी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी किशन दीक्षित, राज्य कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र पाल उर्फ पिंटू पाल, अजहर अली सिद्दीकी भी प्रतिनिधि मंडल में शामिल हैं। सभी प्रतिनिधि सदस्यों के पास प्रदेश मुख्यालय से पत्र गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें