वाराणसी। बंगलूरू लीग खेल चुकी फुटबॉल नर्सरी की फाॅर्वर्ड खिलाड़ी अमृता फुटबॉल लीग में लगातर दूसरे वर्ष महाराष्ट्र की ओर से खेलेंगी। टीम की ओर से खेलने के लिए वह मंगलवार को बाबतपुर से मुंबई रवाना हुईं। 2018 में बरेका फुटबॉल मैदान से सफर शुरू करने वाली अमृता राष्ट्रीय मुकाबलों में गोल कर नाम कर रही है।
कोच भैरव दत्त ने बताया कि अमृता ने फुटबॉल के लिए संघर्ष किया है। 4 साल पहले वह बरेका मैदान पर नंगे पांव फुटबॉल खेलने उतरी और आज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 37 से अधिक मैचों में बेस्ट खिलाड़ी चुनी गई है। अमृता के पिता नरेश शर्मा शहर में घूम-घूमकर चाकू-छूरी और कैंची पर धार लगाने का काम करते हैं। तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी बेटी करीब आठ वर्ष की आयु में फुटबॉल के मैदान पर कदम रखा था।
परिजन उसपर पढ़ने के लिए दबाव देते थे, लेकिन आज वह उसके खेल से सभी खुश हैं। चयन पर यूपी फुटबॉल संघ के अवैतनिक महासचिव मोहम्मद शाहिद ने खुशी का इजहार किया। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक मैच कराने का फायदा खिलाड़ियों को मिल रहा है।