फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrit Bharat Train: बनारस से पुणे के लिए अमृत भारत रवाना, 20 स्टेशन पर ठहराव, 30 घंटे में पूरा होगा सफर

Sat, 02 May 2026 11:57 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बनारस रेलवे स्टेशन से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन शनिवार को रवाना हुई। इस दौरान आधे से ज्यादा स्लीपर कोच भरा रहा। 7 मई तक स्लीपर में जगह नहीं है, वहीं वेटिंग लिस्ट 50 के पार है। 
विज्ञापन
बनारस से पुणे के लिए अमृत भारत रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस रेलवे स्टेशन से पुणे तक जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन ट्रेन के रूप में रवाना किया था। शनिवार से इसका संचालन यात्रियों के लिए शुरू हो गया। इसका ठहराव 20 स्टेशनों पर है। प्लेटफॉर्म नंबर 8 से शाम 6:15 बजे निकली 22 कोच की ट्रेन की स्लीपर बोगी आधे से अधिक भरी रही। यात्रियों के लिए स्लीपर का किराया 860 रुपये है और करीब 30 घंटे में 1710 किलोमीटर का सफर तय कर लोग पुणे पहुंचेंगे।

विज्ञापन


बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 से ट्रेन नंबर 22589 अमृत भारत एक्सप्रेस हर दिन चलेगी। शनिवार को ट्रेन शाम 5 बजे तक आकर प्लेटफॉर्म पर खड़ी हुई तो लोगों ने बैठना शुरू किया। खास बात यह है कि इस ट्रेन में जनरल के सर्वाधिक 11 कोच और स्लीपर के 8 कोच लगाए गए हैं। यात्रियों के लिए पैंट्री कार की भी सुविधा दी गई है। शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन के निदेशक लवलेश राय स्लीपर कोच में पहुंचे और पहले दिन सफर करने वाले यात्रियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें; UP Crime: 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को एसटीएफ ने थाणे से गिरफ्तार किया, लंबे समय से छिपकर रह रहा था
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पहले दिन अमृत भारत से सफर करने वाले यात्री भी उत्साहित दिखे। इस विशेष ट्रेन का नियमित संचालन शाम 6:15 बजे होगा और यह ज्ञानपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, औराई, इटारसी, खंडवा, भुसावल होते हुए तीसरे दिन रात 12:10 बजे हड़पसर यानी पुणे पहुंचेगी। स्लीपर की बुकिंग शुरू होते ही लोगों ने अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से आरक्षण कराया। 2 मई की शाम तक की स्थिति के अनुसार, इस ट्रेन में 7 मई तक स्लीपर में जगह नहीं है। इसकी वेटिंग लिस्ट भी 50 के पार पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें