फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों की मदद को आगे आए सदी के महानायक, दस बसों से प्रवासियों को भेजा घर

Sat, 30 May 2020 09:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
amitabh bachchan - फोटो : sony tv twitter
विज्ञापन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भदोही, गोरखपुर और प्रयागराज के श्रमिकों के लिए 10 बसों की व्यवस्था कराई है। शुक्रवार को मुंबई के हाजी अली से इन बसों को उनके प्रतिनिधि राजेश यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। राजेश यादव ने बताया कि मेगास्टार का प्रयागराज से पुराना नाता है। जबकि उनकी पत्नी राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने भदोही को अपना नोडल जिला बनाया हुआ है।

विज्ञापन


भदोही में जया बच्चन के प्रतिनिधि रमेश चंद यादव ने बताया कि भारी संख्या में प्रवासी मजदूर मुंबई में फंसे हुए थे। इसमें भदोही जनपद के भी लोग थे। इस संबंध में राजेश यादव के माध्यम से बच्चन जी को सूचित कर उनसे व्यवस्था कराने की मांग की गई थी। बताया कि कुल दस बसों से तीन सौ श्रमिकों को शुक्रवार को वहां से रवाना किया गया है। जिसमें दो बसों में भदोही के लोग हैं।
 

विज्ञापन

फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
बताया कि इस पुण्य कार्य में माहिम दरगाह और हाजी अली दरगाह कमेटियों का भी सहयोग रहा। बताया कि प्रवासियों के रास्ते के खाने के अलावा उन्हें मास्क, सैनिटाइजर आदि देकर रवाना किया गया है। भदोही के लोगों ने इसके लिए जया बच्चन और अमिताभ बच्चन का आभार जताया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें