रामगढ़वा के श्रीराम मूरत इंटर कॉलेज में हुई कुश्ती के विजेता खिलाड़ियों को सोमवार देर रात सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने मेडल और प्रमाण पत्र दिए। इसमें 130 किलो भारवर्ग में शिवपुर जोन के अमित यादव ने स्वर्ण पदक जीत मंडलीय कुश्ती के लिए क्वालिफाई किया। स्कूली कुश्ती के 71 किलो भारवर्ग में लालू यादव, 60 किलो में पीयूष यादव, 65 किलो में अवधेश यादव, 80 किलो में मैत्रेय यादव, 125 किलो में आर्यन यादव ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य ने किया। इस दौरान अध्यापकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।