फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ से संबद्ध कॉलेजों में कल से परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध वाराणसी समेत अन्य जिलों के विद्यार्थियों की सेमेस्टर परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू होंगी। इसके लिए जिलेवार बनाए गए केंद्र पर परीक्षा के दिन ही पेपर मिलेगा। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय से निगरानी भी की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से बीए, बीएड के दूसरे, चौथे, पांचवें और आठवें सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि 25 सितंबर से शुरू होने वाली परीक्षा 14 अक्तूबर तक चलेगी। विषयवार परीक्षा की समय-सारिणी भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। छात्र संख्या के अनुसार परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं। परीक्षा विभाग की ओर से केंद्रवार व्यवस्था की निगरानी भी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें