वाराणसी। काशी पूर्वोत्तर राज्यों के उद्योग और कला-संस्कृति का संगम बनने जा रही है। मिनिस्ट्री ऑफ डेवलपमेंट नार्थ ईस्टर्न रीजन (डोनर) की ओर से आयोजित चार दिवसीय डेस्टिनेशन नार्थ ईस्टर्न कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति तय हो गई है।
गृहमंत्री के 24 नवंबर के कार्यक्रम में शरीक होने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमले ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल को लेकर मंथन जारी है। प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटी सेंटर टीएफसी को तय माना जा रहा है। जिसका निरीक्षण भी बुधवार को किया जा चुका है। संभवत: दो दिन के अंदर कार्यक्रम स्थल पर मुहर लग जाएगी। विकल्प के तौर पर बीएचयू का स्वतंत्रता भवन भी रखा गया। पहली बार ऐसा होगा कि काशी में मिनिस्ट्री ऑफ डोनर की ओर से चार दिवसीय यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ 23 नवंबर को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह करेेंगे।
लगेंगे 150 स्टाल
पूर्वोत्तर राज्यों की कला, संस्कृति, खानपान के साथ वहां की प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जैसे कि हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, बांस व लकड़ी के उत्पाद के 150 स्टाल लगेंगे। प्रमुख उत्पादकों संग बैठक आयोजित कर उद्योग पर चर्चा की जाएगी।