फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासंपर्क अभियानः सीएए के समर्थन में 18 को जनसभा करेंगे अमित शाह

Sat, 11 Jan 2020 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
amit shah - फोटो : ANI
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा पूरे देश में जनसभा करेगी। इस अभियान की शुरुआत 18 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह वाराणसी में करेंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


 इसके बाद संगठन के पदाधिकारी और केंद्र सरकार के मंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में जनसभा के जरिए सीएए पर सकारात्मक माहौल बनाएंगे।

सीएए पर देश भर में बनाए जा रहे नकारात्मक माहौल के बीच भाजपा अब जनता से सीधा संवाद करेगी। केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों के जरिए भाजपा ने पिछले सप्ताह महासंपर्क अभियान शुरू किया था। 

15 जनवरी के बाद अब इस संवाद को वृहद रूप दिया जाएगा। सीएए पर जागरूकता रैली की शुरुआत 18 जनवरी को वाराणसी से होगी। उधर, पार्टी पदाधिकारी भी गृहमंत्री की जनसभा की तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें