फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रेन की कंफर्म टिकट छोड़ दो दिन पहले ही आया घर, सड़क हादसे में अमित की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोलापुर। मुंबई से अपनों के बीच लौटने की खुशी अमित मिश्रा उर्फ गप्पू (30) के लिए आखिरी सफर साबित हुई। घर पहुंचने के अगले ही दिन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अमित की बुधवार शाम ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गोसाईपुर मोहांव (रूपापुर) निवासी अमित मिश्रा मुंबई में निजी नौकरी करता था। तीन नवंबर को मुंबई से वाराणसी आने का उनका कंफर्म ट्रेन टिकट था और चार नवंबर को घर पहुंचना था। हालांकि, वह दो दिन पहले ही दूसरी ट्रेन से वाराणसी आ गए। तीन नवंबर को वह दोस्तों से मिलने धरसौना बाजार गया। शाम करीब 6:30 बजे बुलेट से घर लौटते समय चोलापुर में नाद नदी के किनारे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी चोलापुर पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय और फिर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहां बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अमित दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई आदित्य मिश्रा उर्फ अप्पू है। अमित तलाकशुदा था। उनकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। बेटे की मौत से मां शकुंतला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अमित ने पिछले जिला पंचायत चुनाव में हरहुआ सेक्टर नंबर चार से चुनाव भी लड़ा था। थाना प्रभारी सुधवन राम गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें