फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीषा ने ग्लैमर तो राजा ने बिखेरा सुरों का जादू

Sun, 08 Nov 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग (आईजीसीएल) के छठे संस्करण का रंगारंग समापन शनिवार को सिगरा स्टेडियम में हुआ। गंवई क्रिकेट के महाकुंभ में ग्लैमर का तड़का लगाया बॉलीवुड सितारों ने।
विज्ञापन



उद्घाटन में जहां शमिता शेट्टी और श्वेता पंडित जैसे सितारों ने महफिल में जान डाली थी तो अमीषा पटेल, रिमी और राजा हसन ने समापन समारोह को यादगार बना दिया। जिस दिलकश अंदाज में 28 को इसका शुभारंभ हुआ था, ठीक उसी अंदाज में यह अपने अंजाम तक पहुंचा।


गंवई क्रिकेटरों के समापन पर उमड़ी भीड़ ने अपनी जोरदार मौजूदगी का अहसास अपने अंदाज में तब कराया जब लग्जरियस कार से स्टेडियम में बॉलीवुड स्टार अमीषा पटेल पहुंचीं। उनके नजदीक आने और एक झलक पाने के लिए युवा मचल उठे। सेल्फी के लिए जद्दोजहद शुरू हो गई।
विज्ञापन



तभी भीड़ में किसी ने अमीषा के फैशन स्टेटमेंट पर भी कमेंट किया। दरअसल, अमीषा ने फैशनेबुल जींस पहन रखी थी जो घुटने से खुला था। आईजीसीएल का फाइनल मैच तो सुबह 10.30 बजे से ही शुरू हो गया था मगर दर्शकों की मैच से ज्यादा दिलचस्पी अमीषा और रियलिटी शो सारेगामापा के चैंपियन राजा हसन में नजर आई।


अमीषा करीब साढ़े 11 बजे स्टेडियम पहुंचीं और कार से उतरकर सीधे पहली मंजिल पर बनी बालकनी में पहुंच गई। वहां से उन्होंने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया और फिर शुरू हुआ फोटो और सेल्फी का दौर। समारोह में बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव और प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह भी पहुंचे। हालांकि धर्मेंद्र के आने की संगठन के नेताओं को खबर तक नहीं थी।


इनके अलावा एथलीट नीलू मिश्रा, सनबीम ग्रु़प के चेयरमैन दीपक मधोक, भारती मधोक, डालिम्स समूह के सचिव प्रदीप मधोक और पूजा मधोक, सपा नेता डॉ. ओपी सिंह भी बालकनी में अमीषा और राजा के साथ नजर आए। समारोह में प्रदेश के खेल सलाहकार और प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. अनुराग भदौरिया,  कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय सहित पुलिस और प्रशासन के कई बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें