फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो कारों में आगे निकलने की होड़ ने ली चार दोस्तों की जान, बिलखते पहुंचे परिजन; छठ की खुशियों के बीच मातम

Sun, 15 Nov 2026 10:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया के नगरा में दो कारों के बीच आगे निकलने की होड़ चार दोस्तों की जिंदगी लील गई। गौवापार गांव के आठ दोस्त बाजार से लौट रहे थे। निछुआडीह मोड़ पर एक कार ताड़ के पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। छठ की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
इसी कार में सवार थे युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पर्व की तैयारियों के बीच दो कारों में आगे निकलने की होड़ चार परिवारों की खुशियां छीन ले गई। देर रात दोस्तों के साथ बाजार से घर लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार कार नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर निछुआडीह मोड़ के पास अनियंत्रित होकर ताड़ के पेड़ से टकरा गई। हादसे में गौवापार गांव निवासी चार दोस्तों की मौत हो गई। दो युवकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य की मऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। छठ पर्व की तैयारियों में जुटे परिवारों को जब हादसे की खबर मिली तो घरों में कोहराम मच गया। जिन घरों में पर्व की खुशियां मनाने की तैयारी थी, वहां मातम पसर गया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार गौवापार गांव के आठ दोस्त दो कारों से नगरा बाजार गए थे। देर रात सभी दोनों कारों से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों कारों के बीच आगे निकलने की होड़ लग गई। तेज रफ्तार में चल रही एक कार निछुआडीह मोड़ के पास चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े ताड़ के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए और उसमें सवार चारों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को लिया कब्जे में

हादसे के बाद दूसरी कार में सवार दोस्तों और आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों की हालत देखते हुए उन्हें मऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर मऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

चार दोस्तों की एक साथ मौत से गौवापार गांव में मातम छाया हुआ है। छठ पर्व के मौके पर घरों में चल रही तैयारियां अचानक थम गईं। परिवारों की आंखों में अपनों को खोने का गम है तो गांव में हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है।

नगरा थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि दो कारों में आठ दोस्त नगरा बाजार से देर रात घर लौट रहे थे। निछुआडीह के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार दोस्तों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें