Varanasi News: वाराणसी में एंबुलेंस कर्मियों को मरीजों को सीपीआर देने का प्रशिक्षण दिया गया। इससे ये लोग मरीजों की जान बचा सकेंगे। इसके साथ ही प्रसव संबंधी जानकारियां भी दी गईं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वाराणसी सहित चार जिलों के एंबुलेंस कर्मियों को एंबुलेंस में इमरजेंसी में सुरक्षित प्रसव कराने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही इमरजेंसी में हार्ट अटैक आने पर सीपीआर देने से जुड़ी जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
सीएचसी चोलापुर में मंडल स्तरीय दो दिवसीय 102 और 108 एंबुलेंस स्टाफ कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यशाला मे अधीक्षक डॉक्टर आरबी यादव ने बताया कि इमरजेंसी मे मरीजों को जितनी जल्दी प्राथमिक उपचार मिल जाए वो बेहतर होता है।
उन्होंने एंबुलेंस मे कर्मचारियों को मरीजों को अस्पताल ले जाते समय बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने, आपात स्थित में फर्स्ट ऐड और हार्ट अटैक की जानकारी दी। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि शिविर में वाराणसी जिले के अलावा गाजीपुर,चंदौली और सोनभद्र जनपद के आपातकालीन मेडिकल तकनीशियन (ईएमटी) को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान इमरजेंसी मे प्रसव संबंधी जटिलताएं बताकर सुरक्षित प्रसव कराने का तरीका बताया गया। ट्रेनर मनोज कुमार और विनीत कुमार सिंह ने एंबुलेंस स्टाफ को मरीजों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्रेरित किया।